फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 लाख रुपयें के ब्राजील की कालीमिर्च के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Tue, 14 May 2019 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के खुनुवां बॉर्डर पर एसएसबी की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़/खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा में तैनात एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने सोमवार की रात नेपाल से खुली सीमा के रास्ते भारत में डीसीएम से लाई जा रही भारी मात्रा में ब्राजील की काली मिर्च के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

खुनुवां एसएसबी 43 वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर अमरलाल सोनकरिया ने बताया कि सूचना पर जवानों ने सोमवार की देर रात करीब दो बजे अठकोनिया गांव के मोड़ पर नाकाबंदी कर घात लगाए बैठे हुए थे। इसी बीच नेपाल सीमा की ओर से भारत की खुली सीमा के रास्ते भादमुस्तहकम गांव के पश्चिम बंधा से होते हुए एक डीसीएम गाड़ी बॉर्डर रोड होते हुए अठकोनिया गांव के मोड़ पर आती हुई दिखाई दी। नाका लगाए एसएसबी के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर गाड़ी रुकवाया। एसएसबी को देख वाहन छोड़कर चालक भाग निकला। माल लदे डीसीएम के पीछे तस्कर भी मोटरसाइकिल से आ रहा था। जवानों ने उसे भी रोक कर अपने कब्जे में लेकर बीओपी पर ले आए। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी तस्कर ने अपना नाम मनीष कुमार गुप्ता उर्फ गोपाल निवासी आदर्श टीचर कालोनी गड़ाकुल शोहरतगढ़ बताया।
डीसीएम गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें 117 बोरी ब्राजील की काली मिर्च बरामद हुई जिसका वजन 2808 किलोग्राम हुआ। इसकी कीमत 700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कुल 1965600 बताई गई। जिस वाहन में काली मिर्च लदी थी उसकी कीमत करीब 6 लाख व बरामद मोटरसाइकिल की कीमत 40000 हजार रुपये आंकी गई। कुल कीमत 26 लाख 56 सौ रुपये आंकी गई। बरामद माल व मुल्जिम सहित मोटरसाइकिल व डीसीएम को खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी इंस्पेक्टर अमरलाल सोनकरिया ने बताया कि आरोपी तस्कर मनीष कुमार गुप्ता तस्करी की दुनिया में गोपाल के नाम से मशहूर है जो काफी समय से तस्करी के बडे़ कारोबार में लिप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें