फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबो का राशन बेचने जा रहा था कोटेदार, ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा (सिद्धार्थनगर)। गरीबों का हक मारने से बिचौलिए बाज नहीं आ रहे। शनिवार की रात थाना क्षेत्र के हरीजोत व पदुमपुर के ग्रामीणों की मदद से पिकअप पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा खाद्यान्न बरामद किया गया। पिकअप पर कुल 55 बोरी खाद्यान्न लदा था। आरोप है कि यह खाद्यान्न सरकारी है। पुलिस ने पिकअप समेत खाद्यान्न को थाने में खड़ा कर दिया है। एसडीएम के निर्देश पर आपूर्ति विभाग की टीम छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के हरीजोत व पदमपुर के ग्रामीण लंबे समय से खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत करते आ रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से क्षुब्ध ग्रामीण अब खुद कोटेदार के गोदाम पर निगरानी रखे हुए थे। गांव के तिलकराम, बरखा यादव, बहरैची राम बिलास, विनोद, मनोहर, मुलायम, विजय, रामजी, फूलचंद आदि का कहना है कि शनिवार की रात दो बजे पिकअप के साथ कुछ मजदूर आए और गोदाम से 55 बोरी चावल व गेंहू लादकर जाने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम व पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही खाद्यान्न सहित पिकअप बरामद कर लिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा जयदीप दुबे का कहना है कि खाद्यान्न बरामदगी की सूचना एसडीएम को दे दी गई है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी। वहीं, संबंध में एसडीएम एम. जुबेर बेग का कहना है कि बरामद खाद्यान्न कोटेदार संजय यादव का बताया जा रहा है। इसकी जांच वरिष्ठ मार्केटिंग इंस्पेक्टर अभय शुक्ला व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनीता देवी कर रही हैं। जांच रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें