फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा के हत्या में एक गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के पत्नी की तहरीर पर तीन पर दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का केस
विज्ञापन

बांसी कोतवाली क्षेत्र के सहजी टोला का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। बांसी कोतवाली की पुलिस ने बुधवार की रात हुई चाचा की हत्या में शामिल दो भतीजों सहित तीन आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें एक आरोपी को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की रात क्षेत्र के सहजी गांव में चाचा रामदास और भतीजे कैलाश के बीच में कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि कैलाश ने अपने सगे चाचा रामदास की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाते ही सीओ नईम खान मंसूरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर गए और लाश को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पत्नी माला देवी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया। तहरीर के अनुसार लालजी के ललकारने पर कैलाश व विवेक पुत्रगण बृजबली ने डंडे से उसके पति रामदास को मार दिया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई है। गुरुवार की सुबह बांसी रोडवेज चौराहा पर हत्या के आरोपी लालजी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें