फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायदाद के लिए पति को जहर देकर मार डाला

Thu, 19 Jul 2018 11:53 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। साहब, जायदाद हड़पने के लिए तीन माह पूर्व ससुराल वालों ने पति को जहर देकर मार डाला। अब मेरे ऊपर जानलेवा हमला करके जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। बुरी तरह से मारा-पीटा है। थाने गई तो पुलिस ने गाली देकर भगा दिया। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए, नहीं तो वह हमें जान से मार डालेंगे। तीन माह के बच्चे को गोद में लिए एसपी कार्यालय पहुंची मारपीट में घायल महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। मामला मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नागचौरी गांव का है।
विज्ञापन


एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में भुनेश्वरी पांडेय पत्नी राकेश ने कहा है कि बुधवार की रात जान से मारने की नीयत से ससुर, देवर, सास व ननद हमला कर दिए। लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। जान बचाकर घर से किसी तरह से भागी। इसके बाद अपने जीजा को फोन के माध्यम से जानकारी दी। इसके बाद जान बच सकी। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने तत्काल संबंधित थानों को मामले की जांच करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें