फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर एमआर से पांच लाख 30 हजार ठगे

Sat, 14 Oct 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कंपनी मैनेजर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के वन विभाग के थरौली निवासी एमआर से नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख तीस हजार रुपये के ठगी करने का मामला समाने आया है। पीड़ित एमआर की तहरीर पर पुलिस दो लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। क्षेत्र के थरौली गांव निवासी अमन किशोर पांडेय एमआर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सदर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नीरज सिंघल व उनके सहयोगी विक्रम नौकरी दिलानेे के नाम पर हमें अपने जाल में फंसा लिए और नेट बैंकिंग व नकदी सहित पांच लाख तीस हजार रुपये ठग लिया। अब उन दोनों का कोई पता नहीं चल रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एसओ सदर डीके श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नीरज सिंघल व विक्रम के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें