टेपाों चालकाें ने एसपी को ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। उसका नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व एक सभासद पर जबरन वसूली व गाली-गलौज करने के विरोध मेें गुरुवार को सैकड़ों टेंपो चालक टेंपो लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे। यहां टैक्सी स्टैंड की जबरन वसूली करने के मामले में एसपी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद चालकों ने सांसद के आवास पर पहुंचकर उनसे मामले की जांच कराकर दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, मांगें पूरी नहीं होने पर टेंपो खड़ा करके विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में टेंपो चालक रामसमुझ, बबलू, पप्पू, राज कपूर, दिनेश कुमार, अरविंद चौबे, किशन कुमार, धीरज, सुरजीत आदि लोगों ने बताया कि परमिट 16 किलोमीटर का है और उसका-नौगढ़ की दूरी महज नौ किलोमीटर है। इतनी दूरी में हमसे से दो जगह टैक्स वसूल किया जाता है।उसका बाजार नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व एक सभासद गाली-गलौज करके रुपये मांगते हैं। न देने पर कहते हैं कि टेंपो नहीं चलने दिया जाएगा। कहा कि मामले की जांचकर कराकर कार्रवाई की जाए। अगर मांगें पूरी नहीं होगी तो टेंपो खड़ा करके विरोध करेंगे और सड़क को जाम भी करेंगे। आलोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, अविनाश आदि मौजूद रहे। मामले में सांसद और एसपी ने जांच कराकर न्याय का भरोसा दिलाया है।