फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर पुलिस को नेपाल पुलिस से छुड़ाया

Sat, 12 May 2018 11:28 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ढेबरिया पुलिस ने बलरामपुर पुलिस को नेपाल पुलिस की हिरासत से मुक्त कराने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि नेेपाल के कृष्णानगर कस्बे में बलरामपुर पुलिस को नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके बाद ढेबरुआ पुलिस ने मध्यस्थता करके किसी तरह उन्हें छुड़ा लिया है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार देर रात की है। बलरामपुर जिले के गैसड़ी थाना के एक एसआई, एक महिला कांस्टेबल और एक अन्य सिपाही लड़की की तलाश में नेपाल के कृष्णानगर गए थे। इस दौरान पुलिसकर्मी अपना असलहा भी लेकर चले गए। इसकी जानकारी जैसे ही नेपाल पुलिस को हुई, वैसे ही नेपाल पुलिस ने तीनों पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया और काफी देर तक पूछताछ की। इस बीच गैसड़ी थाना पुलिस के जवानों ने बताया कि एक लड़की की तलाश में आए थे। इस पर नेपाल पुलिस ने असलहा लेकर बॉर्डर के अंदर घुसने पर नाराजगी जताई। वहीं ढेबरुआ पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, वह मौके पर पहुंचकर इस मामले की गंभीरता को परखते हुए कदम उठाया। बताया जा रहा है कि दो घंटे तक नेपाल पुलिस की हिरासत में तीनों पुलिस कर्मी रहे। वहीं, ढेबरुआ एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार की रात का मामला था। एसआई गए थे उन्हें छुड़ाकर लाए। कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें