फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी चिकित्सालय में युवक की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। मिर्जापुर- इलाहाबाद मार्ग पर गोनौरा गांव में एक माह पूर्व खुले एक निजी चिकित्सालय मेें शनिवार की सुबह सात बजे इलाज के दौरान युवक की मौत से नाराज परिजनों अस्पताल में हंगामा किया। मौके पर पहुंची जिगना और यूपी हंड्रेड पुलिस ने स्थिति को काबू पा लिया और मामला शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें धोखे में रख कर डाक्टर की जगह कथित कम्पाउंडर इलाज कर रहा था। मरीज की हालत बिगड़ने के बाद भी उसे दूसरे अस्पताल में नहीं जाने दिया गया । मामले में मृत युवक के पिता ने दो लोगों के खिलाफ थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है । पुलिस ने एक कथित डाक्टर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के रन्नोपट्टी पट्टी गांव निवासी विजय शंकर विश्वकर्मा (30) पुत्र हरिहर की आठ मई की शाम तबियत खराब हुई तो परिजनों ने गोनौरा के निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। आरोप है कि इलाज के नाम पर मनमानी पैसा तो लिया गया पर मरीज की हालत में कोई सुधार न हुआ। डाक्टर के नाम पर वहां पर मौजूद कथित कंपाउंडर ही इलाज करता रहा। पिता का आरोप है कि बार-बार हालत बिगड़ने के बावजूद उसे किसी दूसरे अस्पताल में भी नहीं जाने दिया गया। लापरवाही के चलते विजय शंकर की शनिवार की सुबह करीब 7 बजे मौत हो गई। युवक के मौत होते ही परिजनों ने चिकित्सालय पर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर नामजद दो लोगों में से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। विजयशंकर फेरी करके कबाड़ आदि खरीदने व बेचने का कार्य करता था। उसकी पत्नी अंजोरा देवी पैर से विकलांग है। उसकी एक पुत्री और एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें