फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश
विज्ञापन

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नवइला गांव का मामला
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नवइला गांव में गुरुवार सुबह कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकती हुई युवक की लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नवइला गांव निवासी पृथदेव पाठक (30) पुत्र रामकरन की शादी पांच माह पूर्व हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार भोजन करने के बाद वह छत पर सोने चला गया था। सुबह वह छत पर नहीं दिखा और तो लोगों ने कमरे में आकर देखा तो पंखे के सहारे फंदे से उसकी लाश लटक रही थी। यह देख परिवार के लोग हैरान हो गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ जोगिया संजय कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें