फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13.13 लाख की भारतीय करेंसी के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 01 Jul 2018 10:42 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/बढ़नी। नेपाल के कपिलवस्तु की कृष्णानगर पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान 13 लाख 13 हजार 660 रुपये की नई भारतीय करेंसी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। ये कार की सीट के नीचे नोट रखकर ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक नेपाल का नागरिक हैं, जबकि दूसरा भारत के हरियाणा के कैथल जिले का रहने वाला है। दोनों से रकम के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार शाम नेपाल के इलाका प्रहरी कार्यालय कृष्णनागर पुलिस निरीक्षक सूर्य बहादुर बोगती टीम के साथ लिंक गेट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सिद्धार्थनगर के बढ़नी मेन गेट को पार कर हरियाणा नंबर की कार वहां पहुंची। चेकिंग होते देख चालक कार लेकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में सीट के नीचे छुपाकर रखी गई 13.13 लाख रुपये की नई भारतीय करेंसी बरामद हुई। पकड़ा गया एक शख्स राजेंद्र जाट निवासी कैथल (हरियाणा) और दूसरा नेपाल के जिला कंचनपुर गौरी गंगा नगरपालिका 6 बनमोड निवासी होटल संचालक महेंद्र ओझा है। निरीक्षक ने बताया कि भारतीय मुद्रा नेपाल में प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन इतनी बड़ी रकम कार की सीट के नीचे छुपाकर ले जाना गड़बड़ी की ओर इशारा कर रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें