फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पेज वन
विज्ञापन


डॉक्टर पर नर्स से दुष्कर्म का केस दर्ज
- शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप
-सरकारी अस्पताल में है तैनात, सदर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया केस

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। शादी का झांसा देकर सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर द्वारा नर्स से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। न्यायालय के आदेश पर सदर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। नर्स से डॉक्टर पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार आरोपी डॉक्टर जिले के एक सरकारी अस्पताल में तैनात है। उसने शादी का झांसा देकर उसे जाल में फंसाया और दो महीने तक दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद जब नर्स ने शादी का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने मारपीट भी की। इस पर नर्स ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और पुलिस को आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश देने की अपील की। न्यायालय के आदेश पर सदर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर राजीव रंजन के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसओ डीसी चौधरी ने बताया कि आरोपी चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें