फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की ओर गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 18 Nov 2018 10:27 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत की ओर गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 नवंबर की शाम को वह खेत की ओर गई थी। इसी बीच उसी गांव के एक युवक द्वारा महिला के साथ छेड़खानी की कोशिश की गई। युवक द्वारा महिला के मुख को दबाकर बाग में स्थित घास-फूस में उठा ले जाया गया जहां पर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर गांव का ही एक व्यक्ति बाग में पहुंच गया जिससे महिला की अस्मिता बच गई। इसके बाद पीड़िता ने तत्काल घटना की सूचना 100 नंबर पर दी। जब तक पुलिस घटनास्थल तक पहुंचती तब तक आरोपी युवक राज कुमार गांव छोड़कर भाग चुका था। घटना के संबंध में कपिलवस्तु कोतवाली प्रभारी एसके सरोज ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें