फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से हुई कहासुनी, फंदे पर लटककर दे दी जान-

Wed, 24 Apr 2019 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के महुईनानकार में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेसरहा। क्षेत्र के महुई नानकार गांव के बाग में एक पेड़ पर फंदे से लटकती हुई युवक की लाश मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक उसी गांव का निवासी है। पत्नी से किसी मामले पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के महुई नानकार गांव निवासी अर्जुन (28) मंगलवार देर शाम पत्नी से किसी मामले को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह घर से निकल गया था। बताया जा रहा है कि देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। मगर देर रात तक उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह गांव के लोग जब खेत की ओर गए तो बाग में पेड़ पर फंदे से लटकती हुई लाश मिली। लोगों ने शव की शिनाख्त अर्जुन के रूप में की। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद किसी ने मामले की जानकारी पुलिस व मृतक की पत्नी को दिया। सूचना मिलने के बाद एसओ विजय कुमार दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, तहरीर देकर मृतक की पत्नी 26 वर्षीय कांति देवी ने कहा है कि बीती रात उनसे कुछ कहासुनी हुई थी। जिससे अर्जुन नाराज होकर घर से निकल गया था। देर रात तक इंतजार के बाद जब वह घर नहीं आए तो घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर उनका शव गांव के पश्चिम में स्थित सिवान में एक बबूल के पेड़ पर लटकता मिला। इस संबंध में एसओ खेसरहा विजय कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

दो बेटियों के सिर उठ गया पिता का साया
खेसरहा। कांति को पता नहीं था कि मामूली विवाद में अर्जुन यह घातक कदम उठा लेगा। मौत की खबर ने उसे झकझोर दिया है। अर्जुन की मौत की सूचना मिलने के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके पास दो बेटियां हैं। इसमें एक की उम्र तीन वर्ष है और दूसरी छह माह की है। मगर उन्हें पता नहीं कि अब उसके सिर से पिता का साया उठा चुका है। अर्जुन के पिता सेवक फैजाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें