फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का आरोपी बना रहा सुलह का दबाव

Sun, 09 Sep 2018 11:29 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
शोहदों - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्राम प्रधान के लड़के के ऊपर छेड़खानी और मारपीट समेत आईटी एक्ट का केस दर्ज होने के पांच दिन बाद भी आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। लिहाजा नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन


बता दें कि क्षेत्र एक गांव के ग्राम प्रधान के पुत्र पर गांव के ही एक लड़की के पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ सहित कई गंभीर अपराध में केस दर्ज किया था। मारपीट व छेड़खानी का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। केस दर्ज किए पांच दिन बीत गए गए, लेकिन अब तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। लड़की के पिता का कहना कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और मेरे ऊपर सुलह का दबाव बना रहे हैं। वहीं, इस बारे में थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि लगातार गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी फरार है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें