फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से व्यापारी की मौत, लोगों में उबाल--

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इटवा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के खखरी गांव में शुक्रवार की देर शाम करंट की चपेट में आने से एक बर्तन विक्रेता मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने बांसी-इटवा मार्ग पर जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम इटवा के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर विद्युत विभाग पर कार्रवाई की मांग की है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मंझारी गांव निवासी रामजी गुप्ता (40) गोल्हौरा थाना के खखरी गांव में रहकर बर्तन का व्यवसाय करता था। कुछ वर्ष पूर्व उसने खखरी गांव में जमीन खरीदकर घर बना लिया था। घर में ही बर्तन की दुकान है और गांव में फेरी कर भी बिक्री करता था। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे वह फेरी कर घर लौटने के बाद वह टिन शेड लगाने के लिए पाइप खड़ा कर रहा था। इस दौरान घर के ऊपर से गुजरी हाई वोल्टेज बिजली की तार में स्पर्श से पाइप में करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से बुरी तरह झुलसे रामजी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने बांसी-इटवा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ गोल्हौरा ने लोगों के समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि तार काफी दिनों से ढीला होकर लटक रहा है। शिकायत के बावजूद विभाग ने दुरुस्त करने में रुचि नहीं दिखाई। मौके पर पहुंचे एसडीएम इटवा एम.जुबेर बेग ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। करीब एक घंटे तक बांसी-इटवा मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। मृतक की पत्नी प्रियंका ने पुलिस को तहरीर देकर बिजली विभाग पर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ गोल्हौरा रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के तीन बेटे और एक बेटी है। सूचना पर तहसीलदार इटवा मेवालाल ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें