फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ी में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

Sat, 11 Aug 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मुख्यालय के थरौली प्राथमिक विद्यालय पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के कटया गांव के दक्षिण रेलवे पटरी के किनारे झाड़ी में शनिवार की सुबह 35 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिली है। मौके पर पहुंची चिल्हिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कटया गांव के दक्षिण की ओर से दुर्गंध आने पर कुछ ग्रामीणों ने झाड़ी के पास जाकर देखा तो एक महिला की लाश मिली। लाश की स्थिति देख यह लग रहा था लाश चार-पांच दिन पुरानी है। बताया जा रहा है कि महिला का मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। कुछ देर बाद भारी संख्या में आसपास के लोग इकठ्ठा होकर शव की पहचान करने का प्रयास करने लगे, लेकिन शव का अधिकांश भाग सड़ा होने के चलते पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर चिल्हिया थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला लाल रंग की सलवार व हरे रंग की समीज पहने हुई थी। मृत महिला विवाहित लग रही थी।
चिल्हिया एसओ ब्रह्मानंद गौड़ ने बताया कि शनिवार शाम कटया गांव के दक्षिण रेलवे लाइन के निकट झाड़ी में एक अज्ञात महिला की चार-पांच दिन पुरानी लाश मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर शव का शिनाख्त ग्रामीणों से कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सका। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें