फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई...

विज्ञापन
विज्ञापन
फरार आरोपी के घर छापा, नोटिस चस्पा
विज्ञापन

खड्डा। गोवध के मुकदमे में वांछित के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई है। न्यायालय ने उसे फरार घोषित कर रखा है। चौकी प्रभारी घुघली की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी के घर छापेमारी की।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह बुधवार को कांस्टेबल दिलीप कुमार यादव, श्यामदेव यादव और बिजली सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ खड्डा थाना क्षेत्र के डोमनछपरा गांव निवासी अमजद के घर छापा मारा, लेकिन आरोपी नहीं मिला। उसके खिलाफ महराजगंज जिले के घुघली थाने में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। न्यायालय ने उसे फरार घोषित कर कुर्की के लिए तामिला का आदेश दिया है। उसके बाद फरार के मकान के सामने उसकी मां एवं अन्य गवाहों के सामने नोटिस चस्पा कर ध्वनि विस्तारक यंत्र से सूचना प्रसारित करते हुए नियत तिथि पर कोर्ट में हाजिर होने को कहा। इसके अलावा छितौनी व बेलवनिया में भी नोटिस चस्पा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें