फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक ट्राली से टकराई, युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर तिराहे के पास मंगलवार रात बरात जाते समय आगे निकलने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार राधू की मौत हो गई और पीछे बैठे छत्तर सिंह घायल हो गए। इटवा सीएचसी से उसे बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सिकरा बुजुर्ग गांव निवासी राधू यादव (28) पुत्र लालमन यादव मंगलवार रात 9 बजे के करीब गांव निवासी छत्तर सिंह (55) के साथ बाइक से पड़ोस के लड़के की बरात में शामिल होने के लिए बसंतपुर रहा था। वह बिस्कोहर मार्ग के तिराहे पर पहुंचा कि सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में साधू यादव और छत्तर सिंह घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर परिजन साधू को गोंडा जिला अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना साधू का अंतिम संस्कार कर दिया।

तीन बच्चों के सिर उठ गया पिता का सहारा
बिस्कोहर। राधू यादव की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा है। लालमन यादव के तीन बेटों में राधू सबसे बड़ा बेटा था। उसकी शादी 2007 में बलरामपुर जिले के मधपुर गांव निवासी सुरेश यादव की बेटी सुनीता उर्फ अंजनी से हुई थी। राधू के परिवार में पत्नी सुनीता उर्फ अंजनी एक बेटा अमरदीप (3), समरजीत (2) व दो माह की बेटी सुमन है। राधू की मौत की खबर सुनते ही पत्नी अंजनी दहाड़े मारकर रोने लगी, मां को रोता बिलखता देख बच्चे भी रोने लगे। पत्नी अंजनी ने कहा कि अब मेरे बच्चों का कौन सहारा बनेगा। पिता लालमन ने कहा कि राधू बड़ा सीधा था। वह घर पर रहकर खेती व घर का काम देखता था। लेकिन पता नहीं किसकी नजर लग गई। वह हम लोगों को छोड़कर बीच में ही चला गया। परिजनों की हालत देख गांव में सन्नाटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें