फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी में बिगड़ी बात, चले लाठी डंडे, 11 घायल

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के कादिराबाद में रविवार देर शाम मामूली कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे घर पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। कादिराबाद गांव निवासी राम लौटन का बेटा अनिल कुमार (22) घर से कुछ दूर स्थित पान की दुकान पर गुटखा लाने गए थे। यहां मोबाइल से बात करने लगे। अनिल का आरोप है कि वहां मौजूद विक्रम ने गाली देकर उन्हें भगाया तो दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद दूसरे पक्ष के विक्रम और उसके परिवार के छह से अधिक लोग अनिल के घर लाठी डंडे लेकर अनिल के घर पहुंचे।
विज्ञापन


अनिल के पिता राम लौटन से कहासुनी के बाद ये लोग मारपीट पर उतारू हो गए। राम लौटन के ऊपर लाठी से वार कर दिए। इसके बाद रामलौटन की पत्नी जमुना देवी (55), बेटा सुनील कुमार (25) और अनिल आ गए। इन्हें भी नहीं बख्शा। वहां मौजूद सुनील के बेटे अनूप (6) को भी पीटा गया। यहीं नहीं चीख सुनकर वहां करीब पांच दिन पहले घर में आई दुल्हन चन्द्रावती (19) को भी दूसरे पक्ष की महिलाओं ने जमकर पीट दिया। वहीं मारपीट में दूसरे परक्ष विक्रम(31), बृजराज(55), मंजू(48), महेंद्र (28), प्रमिला(29)भी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस के सामने ही लोग राम लौटन को बेरहमी से पीटते रहे। बेसुध राम लौटन को इलाज के लिए बेंवा सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों पर बलवा करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों के घायलों का बेंवा सीएचसी में इलाज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें