फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चलाने के लिए छीना-झपटी, एक की मौत, दो जख्मी

Thu, 25 Apr 2019 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
death
विज्ञापन
बिस्कोहर। ट्रैक्टर की ड्राइविंग करने के लिए हुई छीना-झपटी में अनियंत्रित होकर भूसा से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक व एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को इटवा सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, सुलह-समझौता करके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना इटवा क्षेत्र के पतिला गांव में बुधवार शाम हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र के पतिला गांव के सीवान में गांव निवासी शैलेष पटवा का बेटा अजय पटवा (23) ट्रैक्टर से गांव के दो मजदूरों के साथ भूसा निकाल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात आठ बजे के करीब जैसे ही वह भूसा लेकर गांव के पश्चिम ताल के पास पहुंचा कि अजय पटवा और मजदूर अजय गौतम (18) के बीच ट्रैक्टर चलाने के लिए छीना-झपटी होने लगी। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया तालाब के पास घूम गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मजदूर अजय गौतम की मौके पर मौत हो गई। और ट्रैक्टर चालक अजय पटवा के सीने में चोट व दूसरे मजदूर चंद्र शेखर (22) के हाथ-पैर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को बाहर निकाल कर इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां गंभीर हालत देखकर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह-समझौता कराकर शव का दाह संस्कार कर दिया। एसओ अवधनरायन यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। दोनों पक्षों ने सुलह-समझौता कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें