शोहरतगढ़। रेलवे स्टेशन शोहरतगढ़ के पूर्वी आउटर सिगनल के पहले छतहरा गांव के बाग के पास रेलवे पटरी पार करते समय एक महिला आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।
शनिवार को शोहरतगढ़ थाना के अंतर्गत छतहरा गांव निवासी प्रतिभा (20) पुत्री जितेंद्र सोनकर अपने घर के पीछे बाग की तरफ जा रही थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना में प्रतिभा की कुछ ही देर बाद मौके पर मौत हो गई। सूचना पर एसओ अवधेश राज सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। एसओ अवधेश राज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एक माह पूर्व प्रमिला की नेपाल में हुई थी शादी
प्रमिला की शादी 24 मार्च को नेपाल में विनोद सोनकर के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले प्रमिला अपने ससुराल से मायके आई थी। शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट से हुई मौत की सूचना पर पिता जितेंद्र व माता का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना पर गांव के लोग प्रमिला के घर पर पहुंच कर परिजनों का ढाढ़स बढ़ा रहे थे।