फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में मिला युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। रसड़ा-नगरा मार्ग के रघुनाथपुर गांव के समीप शुक्रवार की देररात सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में एक युवक पाया गया। सूचना पर परिजन पहुंच कर आनन-फानन में युवक को निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के धनईपुर निवासी अरविन्द यादव (20) पुत्र बाल किशुन यादव जीप चलाता था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार शुक्रवार को सांय लगभग छह बजे नगरा क्षेत्र के किसी स्थान से मोबाइल पर फोन कर अरविन्द को निमंत्रण पर बुलाया गया। निमंत्रण मिलते ही वह अपनी बाइक से नगरा चला गया। रात लगभग 12 बजे उसने अपनी मां को फोन पर बताया कि वह होश में नहीं है तथा सड़क के किनारे पड़ा है। फोन से बात होते ही उसके परिजन उसी रात रघुनाथपुर पहुंच गए। अरविन्द बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे गिरा था। जबकि उसकी बाइक सड़क पर खड़ी मिली। परिजन उसे किसी निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें