फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से 55 साल के शख्स ने की छेड़खानी

Mon, 25 Jun 2018 11:27 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
टीजिंग - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
परसा। ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में  एक 12 वर्षीय बालिका से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी 55 वर्ष का शख्स है। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज करके आरोपी को पकड़ लिया। वहीं, बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मामला दो समुदाय का होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में गाय चराने गयी एक 12 वर्षीय बालिका के साथ बाग में आम की रखवाली कर रहे एक 55 वर्षीय अधेड़ ने छेड़खानी शुरू कर दी। बालिका के शोर मचाने के बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग खड़ा हुआ। बालिका ने घर आकर मां को पूरी घटना के बारे में बताया और परिजनों ने डायल 100 पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही हियुवा के बढ़नी ब्लॉक अध्यक्ष सुग्रीम चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर आकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ढ़ेबरुआ थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें