फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दंपती जख्मी

Wed, 24 Jun 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। धानी मार्ग पर स्थित सेमरा चौराहे के पास मंगलवार शाम पांच बजे तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार मनीष और संगीता को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस के जिरए बांसी स्थित पचास शैय्या अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम संगलदीप थाना उसका बाजार के रहने वाले मनीष (28) पुत्र चिनगुद पत्नी संगीता के साथ मोटरसाइकिल से बांसी से अपने घर लौट रहे थे। शाम करीब वह घर के लिए निकले। करीब पांच बजे के आसपास जैसे ही वे बांसी-धानी मार्ग पर स्थित सेमरा चौराहे के पास पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित डीसीएम ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग माैके पर पहुंच गए और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पाकर माैके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिये दोनों घायलों को आनन-फानन में बांसी स्थित पचास शैय्या अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिकी इलाज किया।
विज्ञापन

अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार करने के बाद, उनकी नाजुक हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें