ककरहवा। भारत- नेपाल सीमा पर सुरक्षा में तैनात एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने गश्ती के दौरान बाइक से तंबाकू की तस्करी करते अब्दुल गनी को गिरफ्तार किया है। बरामद तंबाकू सहित उसे कस्टम कार्यालय ककरहवा के सुपुर्द कर दिया गया है।
एसएसबी की ओार से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एसएसबी के जवान भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 545/1 के समीप गश्त पर थे। इसी बीच एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध रूप से बाइक से भारत से नेपाल की ओर सामान लेकर जाता दिखा। रोककर जांच करने पर उसके पास से बोरी में बंधा 40 किलो तंबाकू बरामद हुआ।
गहनता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह यह तंबाकू जहीरुद्दीन किराना स्टोर से खरीदकर नेपाल के मोगलहा में ऊंची कीमत पर बेचता है। तंबाकू से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। संवाद