फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही कार्यों पर दो-े ग्राम पंचायतों ने यि भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही कार्य पर दो-दो ग्राम पंचायतों ने लिया भुगतान
विज्ञापन

विकास खंड इटवा खुनियांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। स्थानीय ब्लॉक में एक ही मनरेगा के कार्य पर दो ग्राम पंचायतों के भुगतान लेने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पहला मामला इटवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेमरा कमिया व कमदालालपुर का है। यहां सेमरा कमिया निवासी मोहम्मद वसीम मलिक ने आरोप लगाया है कि कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत सेमरा कमिया ने कमदालालपुर शमसान भूमि से पूरब मकतब नाला तक बिना कार्य कराए फर्जी तरीके से 2,46,925 रुपये का भुगतान ले लिया है। इसी कार्य पर नाम बदलकर कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत कमदालालपुर ने भी हिन्दू श्मशान घाट से दो मोड़ियहवा तक नाला खुदाई पर कार्य दिखाकर 2,38,358 रुपये का भुगतान ले लिया है। जबकि दोनों कार्यस्थल एक ही है और दोनों मामलों में भुगतान चहेते जॉबकार्ड धारकों के माध्यम से कराया गया है। ऐसे ही विकास खंड खुनियांव की ग्राम पंचायत लोहटा मय पिपरा खुर्द बुजुर्ग में अकरारी नाले की फर्जी खुदाई दिखाकर चहेते जॉबकार्ड धारकों के नाम से लाखों रुपये का भुगतान ले लिया गया है। जबकि मात्र कुछ माह पूर्व इसी अकरारी नाले की खुदाई कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत पकड़ी नंदलाल ने कराई थी। जॉबकार्ड धारकों के खाते के माध्यम से भुगतान भी हुआ था। ग्राम पंचायत लोहटा के राजबहादुर व संतोष कुमार ने डीएम को शपथपत्र के साथ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। खंड विकास अधिकारी इटवा, खुनियांव सतीश पांडेय का कहना है कि इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें