इटवा। तहसील कार्यालय इटवा में स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र में बनाए गए कंट्रोल रूम में नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे प्रभावी रहेगा।
इस कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए कोई भी व्यक्ति 9454415954, 8188889629 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम में प्रभारी अधिकारी की सहायता के लिए सुबह आठ से शाम चार बजे तक सभाजीत कुमार सिंह, मणिकांत आमोद श्रीवास्तव, शाम चार बजे से रात्रि 12 बजे तक अशोक कुमार, राज कुमार, अनिल कुमार रात्रि 12 से सुबह छह बजे तक शुभम मिश्र, मोहसिन व आकाश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
यह सूचनाओं को रजिस्टर में दर्ज करके कार्रवाई के लिए एसडीएम इटवा के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।