फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीडब्ल्यूडी भूमि पर कब्जा शिकायत पर रुका निर्माण

Thu, 28 May 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के बांसी स्टैंड पर स्थित सिनेमा हाल के पास पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। अधिशासी अभियंता कमल किशोर ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में पीडब्ल्यूडी की भूमि पर कब्जा कर किए जा रहे अवैध निर्माण को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने नौगढ़ सिनेमा हाल के पास स्थित गाटा संख्या 144 व 152 में पीडब्ल्यूडी की भूमि शामिल होने का उल्लेख करते हुए चिह्नांकन कराने की मांग की है, ताकि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रोका जा सके। इस पर डीएम ने एसडीएम नौगढ़ को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम नौगढ़ राहुल सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की तरफ से बांसी स्टैंड के पास स्थित भूमि की पैमाइश के लिए पत्र दिया गया है।
इसमें गाटा 144 की संपूर्ण भूमि पीडब्ल्यूडी की है, जबकि 152 में अन्य लोगों की भी भूमि है। पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अतिक्रमण होने की शिकायत भी की गई है, मौके पर राजस्व टीम ने पहुंचकर निर्माण कार्य रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही पैमाइश कराकर भूमि का चिह्नांकन कर दिया जाएगा। किसी प्रकार का अतिक्रमण और अवैध कब्जा पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें