फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टूटी सड़क पर चलना मजबूरी, राहगीरों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
सकारपार क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग से निकल कर डडिया नानकार, गोनहाडीह होते हुए भूतनात घाट तक जा
विज्ञापन
-सात वर्ष पहले पीडब्ल्यूडी से बनी थी सड़क, जगह-जगह क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सकारपार। बांसी-धानी मार्ग से निकल कर वाया डडिया नानकार, गोनहाडीह होते हुए भूतनात घाट तक जाने वाली लिंक रोड टूट चुकी है। सड़क के जगह-जगह टूटने से राहगीरों को आवागमन करने में परेशानी होती है। जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित डड़िया नानकार से निकलकर गोनहाडीह गांव होते हुए बांसी-पनघटिया बांध स्थित भूतनाथ घाट जाने वाली लगभग ढाई किलोमीटर लंबी लिंक रोड पूरी तरह से टूट चुकी है। वहीं, गोनहाडीह गांव के आगे से बांसी-पनघटिया बांध स्थित भूतनाथ घाट तक आने जाने के लिए खड़ंजा लगवाया गया था। जो जर्जर हो चुका है। गोनहाडीह गांव निवासी जगदीश प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आने जाने में असुविधा न हो, इसके लिए लगभग सात वर्ष पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा इस सड़क का निर्माण करवाया गया था, लेकिन मरम्मत के अभाव में अब यह सड़क पूरी तरह टूट चुकी है।
विज्ञापन

इस पर आवागमन करने में दिक्कतें होती हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों एवं बुजुर्गों को होती है। इस रास्ते प्रतिदिन डडिया नानकार, गोनहाड़ीह, माधवापुर, कुशलपुर, बंधवाताल, भगौवतापुर आदि गांवों की लगभग बीस हजार आबादी का आना-जाना होता है। क्षेत्र के दिनेश कुमार, बुधिराम निषाद, राजू सिंह, कल्लू भाई, उग्रसेन सिंह, परमेश्वर, विजय कुमार, ध्रुव कुमार, विष्णु, ओम प्रकाश आदि ने सड़क बनवाने के साथ गोनहाडीह गांव से भूतनाथ घाट तक पक्की सड़क बनवाने की मांग की है।

मामले की जानकारी है। सड़क के मरम्मत कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सड़क बनने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। जैसे ही मौसम अनुकूल होता है, ठेकेदार को सड़क निर्माण के लिए नोटिस दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

-आरपी सिंह, जेई, पीडब्ल्यूडी
-
सड़क के जगह-जगह टूट जाने से बजरी उखड़ कर बिखर गई है। इस पर बाइक से आने-जाने में दिक्कत हो रही है। आवागमन करने पर फिसल कर गिरने का खतरा बना रहता है।
-राजदेव निषाद, निवासी, गोनहाडीह

-

सड़क टूटने से आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही सड़क पर बनी पुलिया की अप्रोच भी टूट चुकी है। चार पहिया से आवागमन करते समय सड़क की उभरी गिट्टियां छिटकती है, इससे पैदल आने जाने वाले लोग चोटिल हो रहे हैं।
-महेश प्रसाद, निवासी, गोनहाडीह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें