फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कंपोनेंट यूनिट का काम पूरा, जल्द हो जाएगा शुरू

Sun, 03 Mar 2024 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का ब्लड कंपोनेंट यूनिट जल्द ही शुरू हो जाएगी। संचालन से जुड़ा सभी कार्य पूरा हो चुका है। ब्लड से निकलने वाले, प्लेट, प्लाजमा को अलग- अलग करने के लिए बैग की डिमांड कर दी गई। जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


माधव प्रसाद त्रिपाठी प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक को कंपोनेंट यूनिट बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। ब्लड से प्लाजमा, प्लेटलेट, आरबी अलग- अलग किया जाता है। इसमें एक यूनिट ब्लड से चार लोगों को लाभ होता। मशीन आने के बाद डेढ़ साल तक कमरा तैयार नहीं हुआ। कमरा तैयार हुआ तो मानक के अनुरूप न होने के कारण टीम में आयोग्य घोषित कर दिया। कमरा सही किया गया तो लाइसेंस की समस्या हो गई। इसके बाद केंद्रीय और स्थानीय टीम ने लाइसेंस जारी करने के लिए जांच किया। कुछ खामियों के कारण लाइसेंस रुका हुआ था। अब लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कंपोनेंट यूनिट के लिए सारी मशीनें लग गईं। ब्लड और प्लेटलेट और प्लाजना अलग करने के लिए बैग की डिमांड हो गई है। जो जल्द ही मिल जाएगी। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह के अंत तक संचालन शुरू हो जाएगा।
इससे मरीजों को प्लेटलेट और प्लाजमा के लिए गोरखपुर और निजी अस्पतालों में नहीं भागना पड़ेगा। जरुरतमंदों को यही पर आसानी से मिल जाएगा। इस संबंध में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मशीन और हर काम पूरा हो चुका है। बैग के लिए डिमांड भी जा चुका है। जल्द ही कंपोनेंंट यूनिट शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें