-डुमरियागंज कोतवाली पर आयोजित समाधान दिवस में आए चार मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसीलदार रविकुमार यादव की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें चार मामले मामले आए। एक का त्वरित निस्तारण करा दिया गया। शेष तीन प्रकरणों में टीम बना कर निस्तारण हेतु आदेश दिया गया। सभी मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे।
तहसीलदार रवि कुमार यादव ने कहा कि हर फरियादी की शिकायत और प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारी कर्मचारी तेजी से मामले का निस्तारण करें। मामलों को अधिक समय तक लंबित न रखा जाए। वहीं, भवानीगंज थाने पर समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने की। इस दौरान मात्र एक मामला पेश हुआ। जो राजस्व विभाग से संबंधित रहा। थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित थाना स्टाप के लोग मौजूद रहे।
इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर आरके मिश्रा, राजस्व निरीक्षक लाल कृष्ण श्रीवास्तव, लेखपाल देवेंद्र कुमार राठौर, देवेश कुमार तिवारी, राजेश प्रताप मणि, अंबिकेश सिंह आदि मौजूद रहे।