फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौके पर जाकर शिकायतों का करें त्वरित निस्तारण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाने में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का डीएम डॉ. राजागणपति आर. एवं एसपी डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में आयोजन हुआ। इसमें शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया, जिसमें अधिकतर प्रकरण भूमि विवाद एवं नाली से संबंधित रहा।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल को निर्देश दिए कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा आदि के प्रकरण का मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। मौके पर आए तीन प्रकरणों का निस्तारण करा दिया गया। इसके साथ ही शेष मामलों में उन्होंने हल्का लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिए कि दो दिन में मौके पर जाकर नाली का विवाद, चकमार्ग का विवाद व जमीन बंटवारा व अवैध कब्जा, पट्टा प्रकरणों को ग्रामवासियों का बयान लेकर निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाएं। अधिकतम प्रकरणों को निस्तारण कराकर ही लौटें, प्रकरण लंबित कदापि न रखा जाए। यदि किसी व्यक्ति ने सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा किया है तो उसके विरुद्ध लेखपाल से मुकदमा दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें