मानव तस्करी को रोकने के लिए आएं आगे : एएसपी
परसा। ढेबरुआ थाना परिसर में बृहस्पतिवार को बाल दुर्व्यवहार एवं मानव तस्करी की रोकथाम के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मानव तस्करी रोकने के लिए प्रेरित किया गया।
एएसपी सुरेंद्र रावत ने कहा कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से गरीब परिवार की बेटियों व किशोरों को नौकरी व रोजगार का लालच देकर मानव तस्कर महानगरों में ले जाकर बेच देते हैं। इससे जहां उनका बचपना छिन जाता है। वहीं न सिर्फ उन्हें बाल श्रमिक के रूप में कार्य करना पड़ता है। इससे उनकी जिंदगी बर्बाद हो जाती है।
उन्होंने कहा कि खुली सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को ड्यूटी करनी मुश्किल है, लेकिन हमें विवेक से काम करना है। किसी भी नेपाली नागरिक को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। अपराधी प्रवृति के लोगों की पहचान भी जरूरी है। 52 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे पुलिस ने लगवाए हैं। धर्मेंद्र सिंह व रोहन सेन ने कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि सभी मानव तस्करी को रोकें। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय ने कहा कि शासन की कई बार कल्याणकारी योजनाएं हैं, जिनके बारे में लोगों को जागरूक ग्राम प्रधान वह बीबीसी कर सकते हैं।
इस दौरान एसएसबी 50वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक जोध सिंह, सीओ हरिश्चंद्र, थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी, किशोर न्याय बोर्ड के सत्य प्रकाश, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बबलू चौबे, लालसिंह चौधरी, गुलाम रसूल, रामजी यादव, यशोदानंद मिश्र, दिलीप पांडेय, अनूप सिंह, रिंकू चौधरी आदि मौजूद थे।