फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों के नाम के सहारे लोगों को जोड़ने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों के नाम के सहारे लोगों को जोड़ने की कवायद
विज्ञापन

जिले में माधव प्रसाद त्रिपाठी, प्रतापगढ़ में सोनेलाल पटेल, एटा में अवंतीबाई लोधी के नाम होगा मेडिकल कॉलेज
परमात्मा शुक्ल
सिद्धार्थनगर। जिन नौ मेडिकल कॉलेजों का पीएम आगामी समय में लोकार्पण करेंगे इनके नाम दर्शा रहे हैं कि कॉलेजों के नाम के सहारे भाजपा लोगों को खुद से जोड़ने में जुटी है। जिले में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के जरिए पूर्वांचल ही नहीं पूरे प्रदेश में पीएम ब्राह्मणों के बीच पार्टी पैठ मजबूत करने की कोशिश करेंगे। हालांकि सीएम पहले भी अपने संबोधनों में कॉलेज का नाम माधव प्रसाद के नाम किए जाने की बात कह चुके हैं।
हाल में जिन नौ मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण प्रस्तावित है उसमें सिद्धार्थनगर में माधव प्रसाद त्रिपाठी, प्रतापगढ़ में डॉ. सोनेलाल पटेल, देवरिया में देवरहा बाबा, एटा में वीरांगना अवंतीबाई लोधी, जौनपुर में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री उमानाथ सिंह और मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी और गाजीपुर में महर्षि विश्वामित्र के नाम से मेडिकल कॉलेज होगा। फतेहपुर और हरदोई के मेडिकल कॉलेज के नाम भी स्थानीयता को जोड़कर रखे जाने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले के निवासी भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम से स्थापित मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण के लिए स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम निर्धारित किए जाने के भी राजनैतिक निहितार्थ हैं। विधानसभा चुनाव से पहले जिले के साथ ही प्रदेश के लोगों को मेडिकल कॉलेज का तोहफा देने के बहाने पीएम मोदी एवं सीएम योगी पूर्वांचल में ब्राह्मण मतों में बिखराव रोकने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

इसी के साथ कुर्मी समाज के बड़े नेता रहे अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल और लोधी समाज की अराध्य वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम से मेडिकल कॉलेज स्थापित कर इस समाज के लोगों को जोड़ने की कोशिश में पार्टी जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें