फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के कोचिंग सेंटर से जेईई, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी करेंगे होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कोचिंग सेंटर से जेईई, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी करेंगे होनहार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। देश के अति पिछड़े जनपद में शामिल बुद्ध की धरती के होनहारों का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए दिल्ली के कोचिंग सेंटर ने हाथ बढ़ाया है। जेईई, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी निशुल्क कराई जाएगी। इसके लिए आवेदन मांगा गया है। 16 अप्रैल यानी शनिवार को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रतिभागी छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद परीक्षा आयोजित होगी। उसमें सफल होने वाले मेधावियों को ऑनलाइन और जरूरत के हिसाब से ऑफलाइन क्लॉस के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।
इस संबंध में डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि दिल्ली का कोचिंग सेंटर यहां के बच्चों को निशुल्क परीक्षा की तैयारी करने के लिए आगे आया है। बच्चों से इसके लिए आवेदन मांगा गया है।
विज्ञापन

40 का होना है चयन
विभाग के मुताबिक कोचिंग में बच्चों के चयन के लिए संयुक्त परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही कक्षा आठ, नौ और हाईस्कूल के प्री बोर्ड परीक्षा की मेरिट तैयारी की जाएगी। इसके आधार पर चयन होगा। परीक्षा में 200 से अधिक बच्चे बैठेंगे। उसमें 40 का चयन होना है।
विज्ञापन

आवेदन में यह जरूरी
आवेदन करने के लिए विद्यार्थी को नाम, विद्यालय का नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, कक्षा आठ, नौ और कक्षा दसवीं की प्री बोर्ड परीक्षा में मिले अंक को दर्शाना होगा। इसके बाद आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें