फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ के निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नवागत सीएमओ डॉ. एके सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पटरी पर लाने की कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को सीएमओ के निरीक्षण में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की लापरवाही खुलकर उजागर हुई। बिना सूचना के गायब रहने वाले चिकित्सक व अन्य के विरुद्घ कार्रवाई करते हुए सीएमओ ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के गृह जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की दुरुस्त करने के लिए सीएमओ डॉ. अनिल कुमार सिंह अपने सहयोगी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ के साथ शनिवार को औचक निरीक्षण पर निकले। सबसे पहले मिठवल पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। यहां तैनात चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार चौधरी तीन माह से बगैर सूचना के गायब मिले। अन्य कई स्टाफ भी नजर नहीं आए। लेबर रूम में दरवाजा नदारद था व बेड-बिस्तर की स्थिति काफी खराब मिली। इसके बाद वह बेंवा सीएचसी पहुंचे जहां अधीक्षक डॉ. आरजी सिंह समेत छह कर्मी अनुपस्थित रहे। इन्वर्टर बंद रहने से पूरा अस्पताल में अंधेरा था और जनरेटर भी बंद मिला। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को सीएमओ ने सीएचसी इटवा का निरीक्षण किया तो वहां नौ कमचारी गैरहाजिर मिले। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने ओपीडी में आने वाले मरीजों के बारे में जानकारी ली। सीएचसी प्रभारी डॉ. वीके वैद्य को कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया और कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें