फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार को आएंगे मुख्यमंत्री, बाढ़ पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

विज्ञापन
उसका के किसान इंटर कालेज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए हेलिपैड तैयार करते मजदूर। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
चार को आएंगे मुख्यमंत्री, बाढ़ पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
विज्ञापन

- डुमरियागंज और उसका बाजार में पीड़ितों में बांटेंगे राहत सामग्री
- सीएम का कार्यक्रम आने के बाद युद्ध स्तर पर शुरू हुई तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार सितंबर को जिले में आएंगे। वह डुमरियागंज के सहियापुर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति और सदर तहसील के किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार में बने राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रभावितों में राहत सामग्री का वितरण करेंगे।
प्रभारी अधिकारी वीआईपी की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सुबह 10.05 बजे डुमरियागंज तहसील मुख्यालय स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति सहियापुर पहुंचेंगे। इस दौरान वह बाढ़ राहत केंद्र पर प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण करेंगे। 11.20 बजे सदर तहसील क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार स्थित बाढ़ राहत केंद्र पहुंचेंगे। वहां भी बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

तैयारियों में जुटा रहा प्रशासन
डुमरियागंज। जनपद के सबसे अधिक बाढ़ग्रस्त क्षेत्र डुमरियागंज में शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा। मंडी समिति के एक भवन में शरणालय की व्यवस्था भी की गई है। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने डीएम दीपक मीणा, एसडीएम त्रिभुवन के साथ मंडी समिति का निरीक्षण कर साफ-सफाई व अन्य जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। विधायक ने बताया कि राहत सामग्री पैकेट में 16 वस्तुओं के अलावा टार्च, छाता और महिलाओं को एक-एक साड़ी जनसहयोग से दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासनिक अमला अलर्ट
उसका बाजार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास क्षेत्र के बाढ़ प्रभावितों के बीच नगर स्थित किसान इंटर कालेज पर शनिवार को राहत वितरण करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। बीडीओ संजय कुमार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की सूची तैयार करने में लगे हुए हैं। सीडीओ पुलकित गर्ग, एएसपी सुरेश चंद्र रावत, एसडीएम विकास कश्यप, सीओ आरएमपी सिंह तैयारियों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें