फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में पुलिस से झड़प, चार लोगों की मौत

विज्ञापन
नेपाल पुलिस और सुखम्बासियों के बीच हुई झड़प सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाकर्मी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
नेपाल में पुलिस से झड़प, चार लोगों की मौत
विज्ञापन

कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। भारत-नेपाल सीमा से सटे रुपनदेही जिले के मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र बुटवल उपमहानगर पालिका के वार्ड नंबर 17 और 18 के जंगल क्षेत्र में झोपड़ियां बनाकर रह रहे लोगों को रविवार को हटाने गई पुलिस से उनकी झड़प हो गई। झड़प में जमीन कब्जा करने वाले एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि अस्पताल जाते समय तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।
रविवार को हुई घटना के बाद से माहौल तनावपूर्ण बना है। यूसीएमसी मेडिकल कॉलेज के अधिकृत सुशील गुरुंग के अनुसार, चार मृतकों में से अब तक एक की पहचान जिला कपिलवस्तु बाणगंगा नगरपालिका वार्ड नंबर चार के रमेश परियर के रूप में हुई है। इस घटना में 51 सुरक्षा कर्मी सहित 72 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच पुलिसकर्मियों और चार स्थानीय लोगों का इलाज चल रहा है। रूपनदेही के एसपी मनोज केसी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में रविवार चार बजे से ही अनिश्चित कालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। स्थिति को काबू में करने के लिए 300 सौ से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें