इटवा। थाना क्षेत्र के महादेव घूरहू में पुराने जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए तहसीलदार इटवा की अगुवाई में मंगलवार को राजस्व टीम मौके पर पहुंची। नियम के अनुसार वाद का निस्तारण कराया और वापस लौट गई। टीम के हटते ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, इटवा तहसील क्षेत्र के महादेव घूरहू में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है। इसे सुलझाने के लिए तहसीलदार अजय कुमार मौर्य की अगुवाई में तहसील से एक राजस्व टीम मंगलवार को मौके पर गई थी। टीम नियमानुसार विवाद का निस्तारण करके वापस लौट आई। इसी के कुछ देर बाद दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। बाद में मारपीट में शुरू हो गई।
जानकारी मिलते ही एसओ इटवा की अगुवाई में एसआई नागेंद्र सिंह, सोनदेव यादव, संजीव कुमार, रमेश यादव की टीम ने मारपीट में शामिल राम कुमार उर्फ रामू, श्याम कुमार उर्फ सुखराम, दीपक कुमार, धनीराम, गोलू, रमेश को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
इस संबंध में एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार को सभी आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार करके न्यायालय रवाना कर दिया गया।