भवानीगंज क्षेत्र में सर्पदंश से बालक की मौत
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के बायताल गांव में शुक्रवार को 12 वर्षीय बालक को सांप ने डस लिया। इससे बालक की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के बायताल गांव निवासी रिजवान अहमद (12) पुत्र मुस्तफा शुक्रवार रात्रि को खाना खाकर चारपाई पर सो रहा था। उसी बीच सांप ने उसको डंस लिया। रिजवान जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जब घरवाले उसके पास पहुंचे तो देखा कि सांप चारपाई के पास जा रहा था।
घर वाले समझ गए की रिजवान को उसी जहरीले सांप ने डंसा है। घरवाले बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकनापुर गौरा चौकी, जिला गोंडा ले गए। वहां डॉक्टर ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया।