फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar: दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत

Mon, 23 Oct 2023 07:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर

सार

दुर्गा पूजा पंडाल में लगे लोहे के खंभे में करंट आने से एक मासूम की मौत हो गई। बर्डपुर कस्बा में लगे एक पंडाल के खंभे में करंट उतरने से हादसा हो गया। 
विज्ञापन
हादसे में मासूम बच्चे की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बे में करंट की चपेट में आने से एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई। रविवार रात कस्बा में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में लगे लोहे के खंभे में करंट उतरने से यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन


बच्चे की मौत से परिजनों में मातम छा गया है। बर्डपुर कस्बा में लगे दुर्गा पूजा पंडाल में अष्टमी के कारण रविवार रात को प्रतिमा के दर्शन और पूजन के लिए होने वाली भीड़ के बीच संदीप मोदनवाल का पुत्र शौर्य मोदनवाल खेल रहा था। इस दौरान वह पंडाल में लगे लोहे का पाइप पकड़कर खड़ा था। 

इसी बीच लाइट के लिए पंडाल में रात 10 बजे जनरेटर चला तो तार में शॉर्ट सर्किट होने से लोहे के खंभे में करंट उतर गया, जिससे शौर्य उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी बर्डपुर और फिर जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें