फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भजन-कीर्तन के बीच गूंजते रहे बजरंग बली के जयकारे

Wed, 24 Jun 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पथरा। बड़े मंगलवार के अंतिम मंगलवार को भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बजरंग बली का आशीर्वाद लिया। डिड़ई कस्बे में जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने मंगलवार को भजन-कीर्तन के साथ भंडारा हुआ। भंडारे में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
जिला पंचायत प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की निगरानी की। आयोजन स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक लगातार सक्रिय रहे। भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत माहौल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजू पाल, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, चंदू चौधरी, दिलीप चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े मंगलवार पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन : इटवा। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर जायसवाल परिवार की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर से देर रात तक चले इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका बसंत जायसवाल, संतोष जायसवाल की रही। राम शंकर अग्रहरि, घनश्याम जायसवाल, भीखू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें