शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ कस्बे में मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे से 3:30 बजे तक सभी मेडिकल स्टोरों के शटर डाउन हैं। कई घंटों से मेडिकल दुकानों के बंद रहने से दवा लेने पहुंचे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कस्बे में दवा कारोबार से जुड़े लोग मेडिकल स्टोर संचालक एकजुट होकर अपनी दुकानों को बंद रखे हुए हैं। अफवाह यह भी रही कि कोई विशेष जांच टीम आने वाली है लेकिन, कोई जांच टीम अबतक कस्बे में किसी मेडिकल स्टोर के आसपास दिखाई नहीं दी। अचानक हुई बंदी को लेकर लोगों को महत्वपूर्ण आवश्यक दवा की खरीदारी के लिए बार-बार दुकानों पर पहुंच दुकान खुलने के इंतजार में समय बर्बाद करना पड़ रहा है। बंदी के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। नगरवासियों में यह चर्चा है कि दवा कारोबार से जुड़े व्यापारी किसी मुद्दे को लेकर एकजुट होकर अपनी दुकानों को बंद रखा है। संवाद