फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एनएमएमएस परीक्षा में चकईजोत विद्यालय का परचम, शिक्षक सम्मानित

Wed, 22 Apr 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। विकास खंड बर्डपुर के ग्राम पंचायत चकईजोत स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा (एनएमएमएस) में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विद्यालय से ब्लॉक स्तर पर सर्वाधिक पांच छात्र-छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

विद्यालय की इस उपलब्धि पर सहायक अध्यापक बेचन प्रसाद को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय के बेहतर शैक्षिक वातावरण और शिक्षकों के प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। विद्यालय के अन्य शिक्षक राजेश सिंह, राकेश गुप्ता, मशहूर आलम, विपिन चौधरी और शिवकरण ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता जताई और विद्यार्थियों को बधाई दी। वहीं, ग्राम प्रधान लालजी जायसवाल और पूर्व प्रधान सुनील यादव समेत अन्य लोगों ने भी विद्यालय की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए सफल छात्रों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें