इटवा। थाना क्षेत्र के ग्राम भावपुर मीरा में बृहस्पतिवार की रात घर के पीछे के रास्ते घुसे चोरों ने एक घर से आलमारी और बक्शे का ताला तोड़कर पांच तोला सोने के जेवर व एक लाख रुपये की नकदी चुरा ले गए।
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय थाने के ग्राम भावपुर मीरा निवासी नसीब अली के घर में घुसे चोरों ने सोने के जेवर व एक लाख रुपये की नकदी उठा ले गए। इसकी जानकारी परिवार वालों को भोर में चार बजे जागने पर हुई। टूटे बक्शे व खुली आलमारी को देखकर घर की महिलाओं को जगाया तो उन्होंने पाया कि सोने के जेवर व एक लाख रुपये की नकदी गायब है। इस संबंध में एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांच की जा रही है। संवाद