डुमरियागज क्षेत्र के बैदोला गांव मे गो मांस बरामदगी के बाद मौके पर जुटे हिन्दू संगठनो के लोग व
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के बैदौला गांव के पास शुक्रवार को एक बोरी में प्रतिबंधित पशु का मांस मिला। इससे हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बरामद मांस का सैंपल जांच के लिए भेज दिया। साथ ही अज्ञात पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बैदौला गांव के पास ग्रामीणों ने एक बोरी देखी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बोरी को खोलकर देखा गया तो उसमें प्रतिबंधित पशु का मांस मिला। एसओ डुमरियागंज मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात एक संदिग्ध व्यक्ति तेज रफ्तार बाइक से सोनाहटी की ओर भागा था। ऐसे में तस्करी की आशंका जताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने एसओ से बात की और जांच करके कार्रवाई की बात कही। वहीं, मामले की जानकारी ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा, नगर पंचायत भारतभारी के चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और हिंदुत्ववादी संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में डुमरियागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि बैदोला मे एक गली के पास से बोरे और झोले में संदिग्ध मांस और अन्य सामग्री बरामद की गई है।
मांस का सैंपल पशु चिकित्सकों की टीम ने जांच के लिए भेज दिया है। जबकि अवशेष को नष्ट करा दिया।