फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के मामले में दस पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के मामले में दस पर केस
विज्ञापन

परसा। ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता की मौत के मामले में शोहरतगढ़ थाने की पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है। मृत महिला के पति, सास, ससुर समेत 10 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सीओ ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है।
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के उतरौला के सीवान में गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर परसा महादेव बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के बीच शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खरिकौरा की रहने वाली नीलम (25) पत्नी धर्मराज मौर्य की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता बलराम मौर्य निवासी पटनी जंगल ने शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर मृतका के पति धर्मराज व सास, ससुर सहित कुल 10 लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोहरतगढ़ पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को शोहरतगढ़ सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह व शोहरतगढ़ एसएचओ राजेंद्र बहादुर सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस संबंध में एसएचओ ने बताया कि मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें