फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर युवती को अगवा करने के आरोप में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर युवती को अगवा करने के आरोप में केस
विज्ञापन

पथरा। क्षेत्र के एक गांव में युवक पर दूसरे समुदाय की युवती को बहला-फुसलाकर दूसरी जगह ले जाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपित पर अपहरण का केस दर्ज हुआ है। अलग-अलग समुदायों से मामला जुड़े होने की वजह से गांव में एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
आरोप है कि पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को वहीं के ही दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर साथ लेता गया। युवती के घरवाले आरोपित युवक के घर पूछताछ करने के लिए पहुंचे, जिस पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। गांव में तनातनी की सूचना पर पुलिस पहुंची। शांति व्यवस्था बनाए रखने के गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के भाई की तहरीर पर आरोपित जलालुद्दीन उर्फ भूरे पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पथरा के थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें