मोहाना थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर मोड़ के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर मोड़ के पास रविवार को ढाबे के सामने एक कार अनियंत्रित होकर सीढ़ी से टकरा कर पलट गई। इस घटना में चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
जानकारी अनुसार कार चालक नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के सिसहनिया निवासी मोहम्मद सैफ अपनी कार बर्डपुर बाजार से नौगढ़ जा रहा था। वह अभी बैजनाथपुर मोड़ पर पहुंचा था कि कार अनियंत्रित होकर ढाबे की तरफ चली गई और उसकी सीढ़ी से टकरा गई। इस दौरान संतोष जायसवाल, धमालू जायसवाल और कार चालाक मोहम्मद सैफ क घायल हो गए। जिला अस्पताल से धमालू की स्थिति खराब देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।
इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और कार को कब्जे में लेकर सुद्धोधन चौकी लाया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।