फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बैंक खाता के माध्यम से अधिकतम 40 लाख व्यय कर सकेंगे प्रत्याशी’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बैंक खाता के माध्यम से अधिकतम 40 लाख व्यय कर सकेंगे प्रत्याशी’
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए अधिकतम 40 लाख रुपये व्यय करने की सीमा तय की है। प्रत्याशी, मतदान से संबधित कोई भी खर्च करने के लिए बैंक खाता के माध्यम से ही लेन-देन करेंगे। वे अधिकतम 10 हजार रुपये तक नकद लेन-देन कर सकते हैं। प्रत्याशी की तरफ से लेन-देन के लिए एक एजेंट नामित करना होगा। ये बातें चुनाव आयोग की तरफ से नियुक्त व्यय प्रेक्षक डीएस मीणा तथा गौरव कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में कहीं।
बैठक में मौजूद प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों को व्यय प्रेक्षक ने बताया कि लेखा टीमें आप सभी लोगों के सहयोग के लिए ही हैं। लेखा टीम निर्धारित तिथियों में व्यय का मिलान करेंगी। यदि कोई प्रत्याशी मिलान नहीं कराता है तो उसे नोटिस दिया जाएगा। प्रत्याशी के निजी वाहन रखने पर एक वाहन का डीजल तथा उसके चालक का खर्च जोड़ा जाएगा। वाहन का किराया नहीं जोड़ा जाएगा। साथ ही यह भी बताया कि किसी भी प्रत्याशी की ओर से केवल एक ही निजी वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं। वाहन से प्रचार के लिए रिटर्निंग ऑफिसर से अनुमति ली जाएगी। व्यय प्रेक्षक ने बताया कि एक मार्च को सायं 5:30 बजे प्रचार समाप्त हो जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति चंदा एवं उपहार स्वरूप धनराशि देता है तो उसे अपने बैंक खाता में जमा कराकर उसका व्यय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी अपने कार्यालय का व्यय, प्रतिदिन प्रचार वाहनों पर होने वाले व्यय को प्रतिदिन व्यय रजिस्टर पर दर्शाएंगे। यदि किसी भी प्रत्याशी को व्यय लेखा दर्शाने में कोई समस्या आती है तो उसके प्रतिनिधि, कोषागार कार्यालय में आकर संबधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय प्रेक्षक मिलकर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा विनोद कुमार ने कहा कि व्यय रजिस्टर में खर्च की जानकारी अंकित करेंगे तथा 21 फरवरी, 25 फरवरी तथा एक मार्च को सुबह 10 से पांच बजे तक कोषागार कार्यालय के कक्ष संख्या एक और दो में व्यय लेखा मिलान के लिए तिथि निर्धारित की गई है। लेखा टीम विधानसभावार व्यय मूल बाउचर का मिलान किया जाएगा। प्रत्याशी लेखा टीम को बाउचर की मूल प्रति उपलब्ध कराएंगे तथा कार्बन की प्रति अपने पास रखेंगे। बैठक में सहायक व्यय प्रभारी अधिकारी नीलोत्तम चौबे, अतुल कुमार पांडेय, संजय कुमार गुप्ता, राजबहादुर सिंह, आमोद शंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें